आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
कुछ ही दिनों में 600 करोड़ रुपये की कमाई करके यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।
धुरंधर एक भारत-पाकिस्तान पर आधारित फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि अक्षय खन्ना ने विलेन रहमान डकैत का रोल निभाया है। यह किरदार पाकिस्तान के असली गैंगस्टर रहमान डकैत से प्रेरित बताया जा रहा है। दोनों ही कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है, हालांकि सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना के अभिनय की हो रही है।
फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना दोनों के काम को लोगों ने सराहा है और जमकर तारीफ की जा रही है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को भी यह फिल्म पसंद आई है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्हें धुरंधर काफी पसंद आई।
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को भी यह फिल्म बेहद पसंद आई है। अपनी खुशी जाहिर करने के लिए श्रद्धा कपूर ने मजेदार स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने एक स्टोरी में लिखा कि आदित्य धर ने धुरंधर जैसी फिल्म बनाकर बहुत गलत किया। इसके बाद दूसरी स्टोरी में उन्होंने लिखा— और फिर पार्ट 2 के लिए हमें 3 महीने इंतज़ार करवाना। हमारी भावनाओं से मत खेलिए, प्लीज़ रिलीज़ पहले कर दीजिए।
आगे श्रद्धा कपूर ने लिखा— क्या शानदार अनुभव था। अगर सुबह शूट नहीं होती, तो कसम से अभी ही दोबारा देखने चली जाती। श्रद्धा की पोस्ट से साफ है कि उन्हें धुरंधर बेहद पसंद आई है और वह धुरंधर 2 को लेकर काफी उत्साहित हैं। श्रद्धा को अब इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार है। वह जल्द से जल्द धुरंधर 2 देखना चाहती हैं।
#shraddhakapoor #dhurandharmovie #AdityaDhar #bollywoodupdatehindi



