सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित और लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं।
दोनों हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनकी शादी को लगभग दो दशक हो चुके हैं। इतना समय बीतने के बाद भी दोनों के बीच प्यार बरकरार है। दोनों दो बेटों के माता-पिता भी हैं। उनकी तरह उनके दोनों बेटे भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। इसी बीच सैफ अली खान ने एक बड़ा खुलासा किया है। सैफ ने बताया कि उन्हें जलन होती थी।
हाल ही में सैफ अली खान ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत की। इस बातचीत में सैफ ने करीना की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि करीना बेहद धैर्यवान और प्यार करने वाली महिला हैं। वह कैमरे के सामने बहुत क्रिएटिव हैं और घर में भी परिवार के साथ उतनी ही क्रिएटिव रहती हैं। सैफ ने कहा कि करीना के साथ रहकर वे खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस करते हैं।
आगे बातचीत में सैफ अली खान ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब वे करीना की वजह से बहुत जलते थे। जब भी करीना किसी दूसरे अभिनेता के साथ काम करती थीं, तो उन्हें जलन होती थथी
डेटिंग के समय को याद करते हुए सैफ अली खान ने कहा, “शुरुआत में मेरे साथ डील करना आसान नहीं था। शायद मैं थोड़ा जलने वाला इंसान था और यह समझ नहीं पा रहा था कि दूसरे पुरुषों के साथ उनके काम पर कैसे प्रतिक्रिया दूं। यह सब मेरे लिए नया था। ये ऐसी भावनाएं हैं, जिन्हें समझदारी से संभालना पड़ता है और एक-दूसरे पर भरोसा और विश्वास बनाए रखना होता है। जब रिश्ते नए होते हैं और अगर आप स्वभाव से असुरक्षित हों, तो इन्हें संभालना मुश्किल हो सकता है।”
#SaifAliKhan #kareenakapoorbebo #celebritynews #CelebrityGossip



