बॉलीवुड की आइकोनिक फिल्म बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है।
रिलीज़ होते ही यह टीज़र चर्चाओं में आ गया है। देशभक्ति, इमोशन और एक्शन से भरपूर यह टीज़र हर मोर्चे पर दमदार नजर आता है। टीज़र में सबकुछ देखने को मिलता है।
टीज़र की शुरुआत सनी देओल के दमदार डायलॉग से होती है। सनी पाजी अपनी भारी आवाज़ में कहते हैं, “तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे—आसमान से, ज़मीन से, समंदर से—सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे, जो आंखों में आंखें डालकर, सीना ठोककर कहेगा—हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान।” इस डायलॉग के साथ ही मुख्य कलाकारों की एंट्री होती है।
सनी देओल के डायलॉग के साथ सबसे पहले वरुण धवन की एंट्री होती है। इसके बाद दिलजीत दोसांझ नजर आते हैं, फिर अहान शेट्टी दिखाई देते हैं। तीनों कलाकारों की एंट्री के बाद सनी देओल खुद स्क्रीन पर नजर आते हैं और इसके साथ ही टीज़र में जबरदस्त एक्शन शुरू हो जाता है।
इस एक्शन सीक्वेंस में भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना की ताकत की झलक देखने को मिलती है। टैंकों से लेकर फाइटर जेट्स तक, हर दृश्य टीज़र को और भी भव्य बनाता है। टीज़र के आखिर में सनी देओल एक बार फिर जबरदस्त डायलॉग बोलते हैं।
टीज़र के अंत में सनी देओल अपनी दमदार आवाज़ में कहते हैं, “आवाज़ कहां तक जानी चाहिए?” इस पर आर्मी के जवान जवाब देते हैं, “लाहौर तक।” फिर सनी कहते हैं, “कहां तक आवाज़ आती है? लाहौर तक।” इसी दमदार डायलॉग के साथ टीज़र खत्म हो जाता है।
#Border2Teaser #border2teaserreview #sunnydeol #varundhawan #diljitdosanjh



