कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लंबे समय बाद फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 के जरिए बॉलीवुड में हीरो के रूप में वापसी की है।
लेकिन कपिल की यह वापसी कुछ खास नहीं रही। किस किसको प्यार करूँ 2 एक कॉमेडी फिल्म है। इसका पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज़ हुआ था, जो सुपरहिट साबित हुआ था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि इसका दूसरा पार्ट भी सुपरहिट होगा, लेकिन कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूँ 2 को बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब रिस्पॉन्स मिला है।
कपिल शर्मा की यह फिल्म अब फ्लॉप होती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ रुपये है, जबकि चार दिनों में यह फिल्म 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। अब फिल्म की कमाई में पूरी तरह से गिरावट आ चुकी है। गिरते कलेक्शन के चलते फिल्म के लिए अब अपना बजट निकाल पाना मुश्किल है। रिपोर्ट के अनुसार, किस किसको प्यार करूँ 2 ने पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 2.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन घटकर सिर्फ 0.90 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह चार दिनों में फिल्म ने कुल 8.15 करोड़ रुपये की कमाई की है।
#kapilsharma #KisKiskoPyaarKaroon2 #movieupdates



