Homeऑटोमोबाइल्सआदित्य धर की फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय...

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं।

-

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं।

फिल्म में हीरो की भूमिका रणवीर सिंह ने निभाई है, लेकिन दर्शक रणवीर से ज्यादा अक्षय खन्ना की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय ने खूँखार विलेन रहमान डकैत का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के असली गैंगस्टर रहमान डकैत पर आधारित है। इस किरदार को अक्षय खन्ना ने बेहद शानदार तरीके से निभाया है। यही वजह है कि लोग लगातार उनके अभिनय की सराहना कर रहे हैं। फिलहाल अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

सोशल मीडिया पर हर तरफ अक्षय खन्ना की ही चर्चा हो रही है। फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने का श्रेय भी ज्यादातर लोग अक्षय खन्ना को ही दे रहे हैं। दर्शक खास तौर पर अक्षय के लिए ही फिल्म देखने थिएटर जा रहे हैं। धुरंधर फिल्म ने अक्षय खन्ना को पूरे देश में वायरल कर दिया है। इसी बीच अक्षय की दोस्त अमीषा पटेल ने उनके बारे में बात की है। अमीषा ने कहा कि अक्षय ने बिना किसी पीआर के, सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीत लिया है। इस उपलब्धि पर उन्हें अक्षय पर गर्व है।

 

अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “अगर आप सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना चाहते हैं, तो अक्षय खन्ना के बारे में बात कीजिए। अगर आप अपनी फिल्म को हिट कराना चाहते हैं, तो अक्षय खन्ना को कास्ट कीजिए।” आगे अमीषा ने लिखा, “ऐसा लगता है कि ‘अक्षय ब्रांड’ ने आखिरकार उन सभी की आंखें खोल दी हैं, जो इतने सालों से अंधे थे। अचानक सभी को अक्षय के लिए अपना खोया हुआ प्यार फिर से मिल गया है। अक्षय, मुझे तुम पर गर्व है कि तुमने सबको अपने अभिनय से चौंकाया है, न कि पीआर से।”

 

#AkshayeKhanna #AmeeshaPatel #celebrity #bollywoodupdates #bollywoodupdatehindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है।

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। कुछ समय पहले ही यह टीज़र रिलीज़ किया गया है। टीज़र रिलीज़ होने के...

बॉलीवुड की आइकोनिक फिल्म बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है।

बॉलीवुड की आइकोनिक फिल्म बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। रिलीज़ होते ही यह टीज़र चर्चाओं में आ गया है। देशभक्ति,...

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। हाल ही में रिलीज़ हुई इस फिल्म...

कपिल शर्मा ने लंबे समय बाद फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 के जरिए बॉलीवुड में हीरो के रूप में वापसी की है।

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लंबे समय बाद फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 के जरिए बॉलीवुड में हीरो के रूप में वापसी की है। लेकिन कपिल...

Most Popular

spot_img

📢 जनता की आवाज़, जनता के लिए

X
error: Content is protected !!